Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जिले की आपातकालीन सेवा में 108 की दो नई गाड़ियों का इजाफ़ा

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) जिले को आपातकालीन सेवा 108 की दो नई गाड़ियां मिल गई हैं। यह गाड़ियां एक कांडा व एक कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात रहेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से सीएमओ डॉ. जेसी मंडल ने दो नई आपातकालीन सेवा 108 की गाड़ियां अपने तैनाती क्षेत्रों को रवाना की। एक गाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा व दूसरी कपकोट में रहेगी। गाड़यिां पुरानी होने के कारण लोगों को इस सेवा का लाभ नही मिल रहा था। जिससे लोगों को आपातकाल के समय खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब दो नई गाड़ियां आने से लोगों की समस्या का समाधान होने की उम्मीद हैं। कुछ समय पूर्व जिले को दो नई गाड़ियां मिल चुकी हैं। जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ, जिला मुख्यलाय में तैनात रहेगी। एक गाड़ी रीमा क्षेत्र में हैं। वर्तमान में जिले में कुल पांच गाड़ियां आपातकालीन सेवा 108 की हो गई हैं। इस मौके पर हेम पांडे, अरुण कुमार, पूरन पांडे, सुनील चैहान, डॉ. हरीश पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement