Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

आज से दो दिन पर्वतीय क्षेत्र के लिए नही मिलेगी रोडवेज बस


हल्द्वानी । रोडवेज बसों का संचालन 14 और 15 मई को कैंची मेले में शटल सेवा के लिए किए जाने से पर्वतीय क्षेत्रों के बसों का संचालन ठप रहेगा। इस स्थिति में आज शुक्रवार से दो दिन पर्वतीय क्षेत्रों के लिए जाने वाले लोगों को रोडवेज बस नहीं मिलेगी। कैंची मेले के लिए हल्द्वानी से शटल वाहनों का संचालन किया जाना है। इसके लिए प्रशासन ने रोडवेज की बसों की ड्यूटी लगाई है। परिवहन विभाग ने इसके लिए हर दिन पर्वतीय जिलों के लिए रवाना होने वाली बसों की लगाया है। इस स्थिति में दो दिनों तक पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रानीखेत, गंगोलीहाट, जौरासी, कौसानी, बागेश्वर जाने वाले यात्रियों को दो दिनों तक रोडवेज की बस नहीं मिलेगी। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक एसएस बिष्ट के अनुसार पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाली बसों की ड्यूटी शटल सेवा के लिए लगाई गई है। रविवार से बस को निर्धारित पर्वतीय मार्गों के लिए भेजा जाएगा।

Advertisement