Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

वनाग्नि में मारे गए पीआरडी जवान को दी श्रद्धांजलि


बागेश्वर ।  जिले के पीआरडी जवानों ने कुछ दिन पूर्व वनाग्नि में मारे गए पूरन मेहरा को विकास भवन गेट के समीप श्रद्धांजली दी। वक्ताओं ने कहा कि मारे गए जवान की सरकार ने किसी तरह की सुध नहीं ली। जो चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलती है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इसके बावजूद उनके साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने भविष्य में बगैर किट के किसी भी जवान को आग बुझाने के लिए नहीं भेजने की मांग की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र भोटिया, महेश, जगदीश, नरेंद्र राम, गोविंद कुमार, मनीष, माया, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Advertisement