Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

SOG कोतवाली बागेश्वर की संयुक्त टीम ने 01 किलो 855 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर  लोकेश्वर सिंह  के आदेशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर  महेश जोशी के निर्देशन में जनपद बागेश्वर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु संलिप्त लोगों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था। जिस क्रम में दिनांक 14.01. 2019 को मुखबिर की सूचना पर कांडा रोड भागीरथी से एक व्यक्ति को 01.855 किलो ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई । *कार्य का संक्षिप्त विवरण एंव बरामदगी SOG बागेश्वर /कोतवाली बागेश्रवर टीम द्वारा कांडा रोड भागीरथी से एक व्यक्ति के कब्जे से 01.855 किग्रा0 अवैध चरस के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध FIR NO 07/2019, धारा 8/20 NDPS एक्ट थाना कोतवाली में पंजीकृत कराया गया ,अभियुक्त से विस्तृत पुछताछ की जा रही है ।अभियुक्त का विवरण-बहादुर सिंह पुत्र मान सिंह नि0 ग्राम ठेली थाना कपकोट जिला बागेश्वर ,उम्र 40 वर्ष अभियुक्त उक्क्त पते का निवासी है जो बतौर लेबर दिल्ली/हरियाणा में काम करता है जो कपकोट के दूरस्थ क्षेत्र से चरस लाकर दिल्ली/हरियाणा में ऊंचे दाम पर बेचना है अभियुक्त के खिलाफ -थाना कोतवाली बागेश्वर में FIR NO 07/2019 धारा 8/20 NDPS एक्ट बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।गिरफ्तार करने वाली टीम में SSI कैलाश सिंह बिष्ट कोतवाली बागेश्रवर  का0 रविन्द्र बोरा कोतवाली बागेश्वर का0 विजय मेहरा कोतवाली बागेश्वर का0 हेमचंद मठपाल  साइबर सेल/ SOG बागेश्वर का0 महेंद्र सिंह SOG बागेश्वर का0 बसंत पन्त SOG बागेश्वर  है। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु   पुलिस   अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं।

Advertisement