Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

मौसम पूर्वानुमान:  29 जून तक पूरे प्रदेश में पहुंचेगा मॉनसून


देहरादून ।  उत्तराखंड के लोगों को खुशखबरी देते हुए मौसम विभाग ने कहा है कि 29 जून तक मॉनसून पूरे राज्य में पहुंचने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, चमोली, टिहरी, देहरादून, यू.एस. नगर, पौड़ी और नैनीताल सहित राज्य के अन्य कई स्थानों पर हल्की से भारी मॉनसूनी बारिश होने की संभावना जताई है। उधर गुरुवार को हरिद्वार जिले में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) देहरादून केंद्र के ड्यूटी ऑफिसर ने कहा, ‘गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून पहुंच गया है और 29 जून तक पूरे उत्तराखंड में पहुंच जाएगा, जबकि 28 जून से 1 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।’

You may have missed

Advertisement