Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

युकां नेता और पेशे से अधिवक्ता युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग , पैर में लगीं गोली


रुद्रपुर । गदरपुर निवासी यूथ कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष और पेशे से अधिवक्ता युवक पर गुरुवार दोपहर रुद्रपुर में बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली जांघ और दूसरी गोली में पैर में लगी है। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं युवक को गोली लगते ही कुछ दूर खड़े उसके भाई और दोस्त तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौका मुआयना किया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय प्रशांत सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी गदरपुर अपने छोटे भाई और दो दोस्तों के साथ गुरुवार दोपहर रुद्रपुर के गांधी पार्क के पास एक स्टांप विक्रेता के यहां आए थे। वह काम निपटाकर अपनी कार की ओर जा रहे थे कि तभी दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर अचानक एक बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उतरकर प्रशांत पर दो फायर कर दिए। इस बीच प्रशांत ने भागने की कोशिश की, लेकिन दो गोली उनके पैर में लग गईं। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर और प्रशांत को घायल देखकर उनके भाई और दोस्त मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रशांत के पैर और जांघ में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मौका मुआयना कर फरार आरोपियों की तलाश के अधीनस्थों को निर्देश दिए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी।
युवक को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारी है। युवक की जांघ और पैर में गोली लगी है। मौके से सीसीटीवी फुटेज लिए गए हैं। इसमे पूरी वारदात कैद हुई है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर इस वारदात के पीछे होने का शक जताया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।    -मनोज कत्याल, एसपी सिटी रुद्रपुर

You may have missed

Advertisement