Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

सहसपुर अस्पताल में एक दशक से ठप पड़ी अल्ट्रा साउंड मशीन


विकासनगर ।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में प्रतिदिन दो सौ के करीब की ओपीडी संचालित होती है। इनमें से कई मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है, लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन होते हुए भी यहां एक दशक से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा हैं। मरीजों को अल्ट्रा साउंड कराने के लिए विकासनगर और प्रेमनगर जाना पड़ता है। ग्रामीण इलाका होने के कारण अधिकतर लोग गरीब तबके के हैं, जिन्हें निजी लैब में अल्ट्रासाउंड कराना भारी पड़ रहा है। सीएचसी सहसपुर ब्लॉक के सौ से अधिक गांवों की स्वास्थ्य सुविधा का प्रमुख केंद्र है। ग्रामीण क्षेत्रों की गर्भवती महिलाएं भी इसी अस्पताल में प्रसव कराने आती हैं, लेकिन गर्भावस्था के दौरान उन्हें अल्ट्रासाउंड की सुविधा इस अस्पताल में नहीं मिल रही है। मरीजों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी प्रेमनगर के रेडियोलॉजिस्ट को सप्ताह में दो दिन सीएचसी सहसपुर में अल्ट्रासाउंड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन वह सहसपुर नहीं आए। इसके बाद सहसपुर अस्पताल के ही एक चिकित्सक को छह माह के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद उन्होंने भी अभी तक प्रशिक्षण संबंधी प्रमाण पत्र जमा नहीं किए हैं। इसके चलते अल्ट्रासाउंड मशीन अभी तक ठप पड़ी हुई। उधर, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मोहन सिंह डोगरा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे चिकित्सक के प्रमाण पत्र जमा कराने के बाद उनका पंजीकरण कराया जाएगा। चिकित्सक का पंजीकरण होने के पर ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो सकेगी

You may have missed

Advertisement