Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

स्यूणी मल्ली गांव पहुंचने पर शंकराचार्य का हुआ भव्य स्वागत


चमोली ।  गैरसैंण विकासखंड के विभिन्न धार्मिक स्थानों के आगमन पर सोमवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद स्यूणी मल्ली गांव के खांकर महादेव के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में देश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए खांकर देवता और खांकर खेत को पर्यटन और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। कहा कि सनातन धर्म से अच्छा विश्व में कोई भी धर्म नहीं है। इस मौके पर प्रधान ध्यान सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुनाल मेहरा, जिला पंचायत सदस्य बलवीर रावत, युवक मंगल दल अध्यक्ष मंगल सिंह, पूर्व प्रधान लीला देवी, खांकर देवता के पुजारी नंदन सिंह, भाजपा नेता रामचंद्र गौड़, पूर्व सांसद प्रतिनिधि पृथ्वी बिष्ट और भरत नेगी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement