बदरीनाथ हाईवे घुडसिल के पास बंद
चमोली । बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक एक्सावेटर मशीन के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बदरीनाथ जाने और बदरीनाथ की यात्रा से लौट रहे सैकड़ों यात्री बीच में ही फंसे हैं। और सडक सुचारू होने का इंतजार कर रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी ने बताया जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से यहां दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और जरूरी राहत सामग्री बांटने के साथ ही मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है। यहां पर वोल्डर से दबी एक्सावेटर मशीन को निकालने और सड़क से बोल्डर हटाने का काम जारी है। सोमवार सुबह 5: 30 बजे बोल्डर गिरने के बाद हाईवे बाधित हुआ। मार्ग के दोनों ओर यात्री फंसे हुए है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा।
