Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

राहुल गाँधी से बोली शहीद की माँ बंद होनी चाहिए अग्निवीर योजना, एक देश मे 2 फ़ौज ठीक नही


रायबरेली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज लोकसभा क्षेत्र रायबरेली का दौरा किया।?विपक्ष का नेता बनने के बाद कांग्रेस नेता का यह पहला संसदीय क्षेत्र का दौरा है। इस दौरान उन्होंने शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह से मुलाकात की।?ये परिवार यूपी के देवरिया का रहने वाला है।
शहीद अंशुमान को बीते दिनों राष्ट्रपति से कीर्ति चक्र मिल चुका है। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद बाहर निकलीं शहीद कैप्टन अंशुमान की मां मंजू सिंह ने कहा कि, देश में दो तरह की फौज नहीं होनी चाहिए।?अग्निवीर योजना पर विचार होना चाहिए, मैं सरकार से अपील करती हूं की इस योजना में बहुत बदलाव होना चाहिए। फौजी बनने के लिए बहुत मजबूत बनना होता है और यहां चार साल में ही सब खत्म हो जाएगा, इसलिए इस योजना को बंद कर देना चाहिए।

Advertisement