Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

वृद्ध आश्रम संचालिका ने मंडलायुक्त से की मुलाकात

हल्द्वानी ( आखरीआंख समाचार  दुर्गा कालोनी बरेली रोड हल्द्वानी में संचालित आनन्द आश्रम एवं वृद्ध आश्रम की संस्थापक अध्यक्ष व संचालिका कनक चन्द ने सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला से शिष्टाचार भेंट कर आश्रम द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं प्रयासों तथा वृद्ध आश्रम हेतु चयनित जमीन के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। जिस पर आयुक्त श्री रौतेला ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। श्री रौतेला ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 16 जनवरी को आनन्द आश्रम के लिए प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि सम्बन्धित पत्रावली सहित उपस्थित होने के निर्देश दिये। आनन्द आश्रम की अध्यक्ष ने श्री रौतेला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

You may have missed

Advertisement