Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया में दमखम दिखाएगी राघवी बिष्ट


नई टिहरी ।  ऑस्ट्रेलिया-ए और इंडिया-ए के बीच सात अगस्त से शुरू हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम चयन किया है। टीम वन डे और टी-20 मुकाबले खेलेगी। भारतीय टीम में उत्तराखंड की खिलाड़ी राघवी बिष्ट का नाम भी शामिल है। राघवी कुछ सालों में क्रिकेट की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। राघवी ने 2022 में अंडर-19 प्रतियोगिता में नागालैंड के खिलाफ 154 गेंदों पर 219 रनों की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था। 2023 में गुजरात के खिलाफ उत्तराखंड की टीम को जीत दिलाई थी। राघवी सलामी बल्लेबाज के साथ ऑफ स्पिनर गेंदबाज हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड के लिये हमारी बेटी ने एक नया आयाम स्थापित किया है। जिस पर राज्य को गर्व है।

You may have missed

Advertisement