Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

चोरी की दस बाइकें बरामद, दो गिरफ्तार

रूद्रपुर ( आखरीआंख समाचार )  क्षेत्र से हुई चोरी की दस मोटरसाइकिलों समेत पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्रतार कर लिया। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाली में सीओ यातायात सुरजीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत दिवस काशीपुर रोड से एक बाइक पर जा रहे दो युवकों को गिरफ्रतार किया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता निकट सागर आटा चक्की वार्ड 20 ट्रांजिट कैंप अश्वनी चैधरी पुत्र सुखदेव चैधरी और एसडीएम कालोनी रम्पुरा निवासी सचिन गुप्ता उर्फ कतली पुत्र चंचल कुमार गुप्ता बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेई पर भूरारानी रोड से बिंदुखेड़ा जाने वाली सड़क पर गन्ने के खेत से चोरी की 9 अन्य मोटर साइकिलें भी बरामद कर लीं। पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक चोर स्मैक व अन्य नशे की पूर्ति के लिएबाइक चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल कैलाश चंद भट्ट एसएसआई जगदीश ढकरिरयाल, कमलेश भटट, एसआई ओमप्रकाश, मनोज जोशी, जसविंदर सिंह, सतीश कापड़ी, कां- जोगेंद्र सिंह, कृष्णचंद्र नेगी, भूपेंद्र सिंह, नितिन कुमार, राकेश कांडपाल आदि शामिल थे।

You may have missed

Advertisement