Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

नए वाहन के लिए 0001 फैंसी नंबर की लगी अब तक की सबसे अधिकतम बोली


देहरादून। ।  नए वाहन के लिए 0001 फैंसी नंबर लेने के लिए लोगों ने इस बार दिल खोलकर बोली लगाई है। इस नंबर की बोली इस बार नौ लाख 65 हजार जाकर रुकी है। निजी कंपनी इस नंब के लिए यह बोली लगाई है। देहरादून आरटीओ में फैंसी नंबर लेने के लिए यह अब तक की सबसे अधिक बोली है। परिवहन विभाग की ओर से हर सीरीज के फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगाई जाती है। इसमें 0001 नंबर लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। इस नंबर के लिए लोग दिल खोलकर बोली लगाते हैं। इस बार यूके 07एफवी सीरीज के 0001 नंबर की अधिकतम बोली नौ लाख 65 हजार रुपये लगी है। यह अब तक सबसे अधिकतम बोली है, इससे पहले की सीरीज में यह नंबर करीब सात लाख रुपये में बिका था।
इन नंबरों के लगी लाखों की बोली:   सीरीज के 0009 चार लाख 89 हजार और 0004 दो लाख 9000 में नीलाम हुआ है। कुल 27 फैंसी नंबरों के लिए ऑनलाइन बोली लगी है। जिसमें 63 आवेदकों ने हिस्सा है। फैंसी नंबरों से विभाग को इस बार 32 लाख 14 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
जब नई सीरीज खुलती है, तो सीरीज के फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी की जाती है। इस बार 0001 के लिए नौ लाख रुपये की बोली लगी है, जो अब तक की सबसे अधिक बोली है। यह नंबर एक कंपनी ने लिया है।    -नवीन सिंह, एआरटीओ, प्रशासन देहरादून

Advertisement