Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

वन मुख्यालय ने बदले 17 रेंजर


देहरादून ।  वन मुख्यालय ने शनिवार देर शाम राज्य भर के 17 रेंजरों के तबादले कर दिए। इसमें मसूरी में तैनात रेंजर हेमंत बिष्ट को बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर भेजा गया है। जबकि कालसी में तैनात रेंजर जितेंद्र गुसाईं को हरिद्वार वन प्रभाग भेजा गया है।वहीं मनोज देवराडी को चकराता से गोपेश्वर, शैलेंद्र नेगी को हरिद्वार से टिहरी वन प्रभाग, महेश शर्मा को चकराता से हरिद्वार,प्रदीप चौहान को टिहरी से नरेंद्र नगर वन प्रभाग, पंकज ध्यानी को हरिद्वार से कालसी, हरीश गैरोला को हरिद्वार से मसूरी,मनीष कुमार को कालागढ़ से कार्बेट, शिव प्रसाद गैरोला को बड़कोट से टिहरी,संजीव कुमार को बड़कोट से रामनगर,सुभाष घिल्डियाल को पौड़ी से लैंसडाउन,अमेाल ईष्टवाल को पुरोला से लैंसडाउन, शिवांगी डिमरी को गोपेश्वर से देहरादून,अमिता चौहान को पुरोला से हरिद्वार, अमिता थपलियाल को उत्तरकाशी से मसूरी और यशवंत चौहान को पुरोला से हरिद्वार भेजा गया है। पीसीसीएफ डा. धनंजय मोहन ने ये तबादला आदेश जारी किए हैं।

Advertisement