March 13, 2026

उत्तराखंड में निकाय चुनाव लड़ेगी सपा : अखिलेश यादव


रुद्रपुर ।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में कहा कि पार्टी हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर एवं देहरादून में सभी सीटों पर निकाय चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए सोमवार को अखिलेश यादव ने उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद पोखरियाल एवं सपा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव को पार्टी कार्यालय लखनऊ बुलाकर बैठक की। इसमें अखिलेश ने कहा कि उत्तराखंड से राजनीतिक ही नहीं, पारिवारिक संबंध भी है। वह समय-समय पर उत्तराखंड की मदद करने का काम करते रहे हैं। केदारनाथ आपदा के समय भी सबसे अधिक मदद की। समाजवादी पार्टी ने अपने कामों को राजनीतिकि मुद्दा नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से तीन लोकसभा सांसद को उत्तराखंड भेजकर संगठन विस्तार में प्रगति लाई जाएगी।