Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

जिलाधिकारी ने किया बीएएफ़ का विमोचन

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) निर्वाचन आयोग भारत सरकार के प्रोजेक्ट बी.ए.एफ. (मतदाता जागरूकता फौरम) पत्रिका का विमोचन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रंजना राजगुरू द्वारा कलैक्ट्रेट सभागार में किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मतदाता जागरूकता फौरम प्रोजैक्ट लान्च किया गया है जिसमें भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर प्रत्येक सरकारी, गैर सरकारी, अर्धसरकारी संस्थाओं में कार्यरत कार्मिकों को विभिन्न रोचक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, मतदान से सम्बन्धित आवश्यक जानकारियॉ प्रदान की जायेंगी। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का लक्ष्य है कि प्रत्येक मतदाता को मतदान शिक्षा के सम्बन्ध में जागरूक कर सक्ष्म जानकार व जागरूकत मतदाता बनाना है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस.एस.एस.पांगती, अपर जिलाधिकारी राहुल कुमार गोयल, सहायक निर्वाचन अधिकारी डी.सी.आर्या आदि मौजूद थे।

Advertisement