Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

शादी के लिए जूता आपसे ही लेकर जाउगा : राहुल गांधी

सुलतानपुर । मानहानि के मामले में कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी आज सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान एमपी एमएलए कोर्ट में वे पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होंने कहा परिवाद मे कहे गए कथन झूठे और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मेरी और पार्टी की छवि को नष्ट करने के लिए राजनैतिक दुर्भावना से ये मुकदमा दायर किया गया। उन्होंने सारे आरोप झूठे और निराधार बताए हैं। बहरहाल अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी, वहीं कोर्ट ने साक्ष्य प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। वहीं राहुल के दौरे को लेकर पूरा दीवानी परिसर छावनी में तब्दील रहा, वहीं राहुल से मिलने के लिए भारी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
   दरअसल करीब साढ़े 5 वर्ष पूर्व कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने एक अपत्तिजनक बयान दिया था। इसी से नाराज सुल्तानपुर के बीजेपी नेता विजय मिश्रा मिश्रा ने परिवाद दाखिल किया था जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था। इस मामले में राहुल गांधी बीते 20 फरवरी को सुल्तानपुर पहुंचे हुए थे और अपनी जमानत करवा ली थी। फिलहाल पिछली कई पेशियों से राहुल गांधी पेश नहीं हुए थे। लिहाजा एमपी एमएलए कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्हें अंतिम मौका दिया था। लिहाजा आज राहुल कोर्ट में पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया। राहुल के अधिवक्ता की माने तो कोर्ट में राहुल ने परिवाद मे कहे गए कथन झूठे और निराधार बताए हैं। उन्होंने कहा कि मेरी और पार्टी की छवि को नष्ट करने के लिए राजनैतिक दुर्भावना से ये मुकदमा दायर किया गया। उन्होंने सारे आरोप झूठे और निराधार बताए हैं। बहरहाल अब इस मामले में 12 अगस्त को सुनवाई होगी, वहीं कोर्ट ने साक्ष्य प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। वापस जाते समय राहुल गांधी विधायक नगर चौराहे के समीप गुमटी में एक मोची की दूकान पर रूके और उससे उसके व्यवसाय पर चर्चा की। जिसके बाद मोची चैतराम भावुक हो उठा और बोला साहब मेरे पास आपके लिए उपहार में एक चरण पादुका है जिस पर राहुल मुस्कुराये और बोले शादी के लिए आपसे ही लेकर जाउगा।

Advertisement