Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

यहाँ रहेंगे 30 और 31 जुलाई को स्कूल बंद


उत्तराखंड । कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले स्कूलों में 30 और 31 जुलाई को छुट्टी रहेगी। एसडीएम ने इसके आदेश जारी किए हैं। उन्होंने यात्रा में शिवभक्तों की अत्याधिक भीड़ उमड़ने के चलते छात्र-छात्राओं को परेशानी से बचाने के लिए यह फैसला लिया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। एसडीएम कुमकुम जोशी के मुताबिक कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की आवागमन तेजी से बढ़ रहा है। भीड़ के चलते यात्रा मार्गों पर छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा, हरिपुरकलां, रायवाला, प्रतीतनगर, नेपालीफार्म, श्यामपुर के साथ ही कांवड़ियों के उपयोग मार्ग पर पड़ने वाले सभी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 और 31 जुलाई को अवकाश रहेगा। आदेश के बारे में जिला शिक्षा अधिकारी को भी एसडीएम ने अवगत करा दिया है। बताया कि सोमवार को अवकाश नहीं रखा गया है। इसमें उन्होंने स्कूल प्रबंधनों से वार्ता के बाद यह निर्णय लेने की बात कही है।

Advertisement