March 4, 2026

85 प्रतिशत सांप नहीं होते जहरीले: तिवारी


बागेश्वर । संर्पदंश को लेकर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ सीएमपओ अनपमा ह्यांकी ने किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा इकाइयों में एएसबी (एंटी स्नेक बेनम) इंजेक्शन निशुल्क उपल्ब्ध हैं। सांप के काटने पर अस्पताल में इलाज कराएं। सीएमओ सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में प्रशिक्षक डॉ.आशुतोष तिवारी ने कहा कि बारिश के सीजन में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती है। सांप शिकार करने व अपना बचाव करने में के लिए काटते हैं। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते हैं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, डॉ. हरीश पोखरिया, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, डॉ. जितेश, डॉ. आकाश, डॉ. दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed