March 3, 2026

केदारनाथ हाईवे 200 मीटर ध्वस्त


रुद्रप्रयाग । जनपद में हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार रात सोनप्रयाग शटल सेवा पुल के समीप भूस्खलन से केदारनाथ हाईवे 200 मीटर ध्वस्त हो गया है। जिससे यहां वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में कई वाहन फंसे हैं। हालांकि केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। फिलहाल पैदल जाने वाले यात्रियों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार रात भारी बारिश से सोनप्रयाग शटल सेवा के पास सोन नदी पर किनारे भूस्खलन से 200 मीटर हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। हाईवे के दोनों ओर सुरक्षित स्थानों पर वाहन रोके गए हैं। सोनप्रयाग शटल सेवा वाहन चालक विश्राम गृह भी खतरे की जद में आ गया है। शनिवार सुबह अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला, एनएच के ईई निर्भय कुमार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार मौके पर पहुंच गए। जबकि पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ भी मौके पर मौजूद है।

You may have missed