May 26, 2026

दिल्ली में अपने हक की आवाज उठायेंगी महिलाएं  


कोटद्वार । महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने दिल्ली के जंतर मंतर में सोमवार से प्रारंभ होने वाले राष्ट्रव्यापी नारी न्याय आंदोलन में प्रतिभाग करने से पूर्व रविवार को कोटद्वार जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता की। कहा कि महिलाएं अपने हक की आवाज उठाएंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाएं कांग्रेस पार्टी महिला न्याय यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष अपने हक की आवाज उठायेंगी। जिनमें महिला आरक्षण व्यवस्था लागू करने के साथ ही ओबीसी महिलाओं को अलग से आरक्षण प्रदान करने, देश भर में महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाकर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने सहित अन्य मांग शामिल हैं। बताया कि कोटद्वार महिला कांग्रेस के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता भी आंदोलन में प्रतिभाग करने के लिए दिल्ली कूच करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पूर्व प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस रंजना रावत, कांग्रेस महिला महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शहनाज शम्सी और जिला महामंत्री कृपाल सिंह नेगी आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।

You may have missed