Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 21, 2026

सीएचसी गैरसैंण में अल्ट्रा साउड एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति न हुयी तो नगर पंचायत चुनाव का किया जायेगा बहिष्कार


चमोली । रामलीला मैदान गैरसैंण में सोमवार को व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रीष्मकालीन राजधानी की सीएचसी में अल्ट्रासाउंड और विशेषज्ञ चिकित्सक न होने पर रोष व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में व्यवस्था न होने पर नगर पंचायत के चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट ने कहा कि गत वर्ष नगर पंचायत एवं ग्रामीण महिलाओं ने 20 दिन तक उक्त मांगों के लिए आंदोलन किया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छह माह में मांगे पूरी होने की घोषणा की थी। लेकिन मामला आज भी जस का तस बना हुआ है।

Advertisement