March 11, 2026

अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें अपने जरूरी काम; देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट


नई दिल्ली । जुलाई का महीना अब बस खत्म होने की कगार पर और कुछ ही दिनों के बाद अगस्त में हम दाखिल हो जाएंगे। अगस्त के महीने में सरकारी छुट्टी से लेकर त्योहारी छुट्टियां तक पडऩे वाली है। ऐसे में अगर आप अपना कोई जरूरी काम निपटाने के लिए अगस्त में बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपने घर पर टंगे कैलेंडर में छुट्टियों को मार्क कर लीजिए। क्योंकि अगस्त में कई दिन बैंक रहने वाले हैं। अगस्त में कुल 14 दिन बैंक रहेंगे। देख लीजिए छुट्टियों की लिस्ट-
3 अगस्त – केर पूजा – अगरतला में छुट्टी रहेगी
4 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
7 अगस्त – हरियाली तीज – हरियाणा में छुट्टी रहेगी
8 अगस्त – तेंदोंग लो रम फैट – गंगटोक में छुट्टी रहेगी
10 अगस्त -दूसरा शनिवार -पूरे देश में छुट्टी रहेगी
11 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
13 अगस्त – पेट्रियट डे – इंफाल में छुट्टी रहेगी
15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस-  पूरे देश में छुट्टी रहेगी
18 अगस्त – रविवार – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
19 अगस्त – रक्षाबंधन – अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगह छुट्टी रहेगी
20 अगस्त – श्री नारायण गुरु जयंती – कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी
24 अगस्त – चौथा शनिवार
25 अगस्त – रविवार
26 अगस्त – जन्माष्टमी – पूरे देश में छुट्टी रहेगी
हालांकि बैंकों में छुट्टी होने के बाद आप एटीएम और नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। ये सुविधा 24 घंटे अवेलेबल है। अगर आपको किसी को पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं या पैसे निकालना चाहते हैं तो इसके लिए आप एटीएम और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

You may have missed