Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

जुम्मा में शिक्षकों की नियुक्ति को आंदोलन में डटे अभिभावक


पिथौरागढ़. । जुम्मा इंटर कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति को अभिभावक डटें हैं। रविवार को अनशन में बैठे अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में अंग्रेजी, विज्ञान, गणित जैसे जरूरी विषयों के शिक्षक तक कार्यरत नहीं हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाया।जीआईसी जुम्मा परिसर में सातवें दिन भी अभिभावक संघ संघर्ष समिति का अनशन जारी रहा। समिति के अध्यक्ष बिशन धामी व नंदन धामी ने कहा कि विद्यालय में सहायक अध्यापक एलटी में सात पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में पांच पद रिक्त चल रहे हैं। हिन्दी और व्यायाम के ही शिक्षक कार्यरत हैं। प्रवक्ताओं के स्वीकृत नौ पदों में से केवल एक शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि आठ पद रिक्त चल रहे हैं। कहा कि शिक्षकों के न होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जब विद्यालय में गुरु ही नहीं होंगे तो शिष्यों का भविष्य किस तरह संवरेगा।

Advertisement