Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

केदारनाथ से दिल्ली ले गई शिला वापस लाने के लिए करेंगे आंदोलन


रुद्रप्रयाग ।  कांग्रेस पीसीसी सदस्य अर्जुन गहरवार ने कहा कि केदारनाथ से दिल्ली ले जाई गई शिला यदि वापस न लाई गई तो सनातियों को एकजुट करते हुए दिल्ली से शिला वापस लाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दिया जाएगा। मुख्यालय स्थित रुद्रा काम्पलेक्स में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कांग्रेसी नेता अर्जुन गहरवार ने कहा कि 12 ज्योर्तिलिंगों में एक केदारनाथ से शिला लेकर दिल्ली में मंदिर निर्माण के लिए ले जाने से सनातनियों के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तथाकथित लोगों द्वारा केदारनाथ धाम का निर्माण करवाया जाना धार्मिक स्थलों की मर्यादा और आस्था के खिलाफ है

Advertisement