Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 26, 2026

उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार पर होमवर्क पूरा : गौतम


देहरादून । भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार को लेकर होमवर्क पूरा हो गया है, शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद जल्द इस संदर्भ में कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान गौतम से कैबिनेट विस्तार को लेकर सवाल पूछे गए। इस पर गौतम ने कहा कि इस संदर्भ में आपसी विचार विमर्श पूरा हो चुका है और अब केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी का इंतजार है। कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में सरकार बेहतर कार्य कर रही है ।

Advertisement