Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 24, 2026

आंध्र प्रदेश से रुद्रप्रयाग पहुंची अदभुत गाय


रुद्रप्रयाग ।  आंध्र प्रदेश के पंगनुर से रुद्रप्रयाग में दो अदभुत गाय पहुंची है जिन्हें देखने के लिए सुबह से शांम तांता लगा है। ये गाय छोटे आकार की तो हैं ही साथ में सुंदर और आकर्षक भी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में इस तरह की यह शायद पहली गाय हो सकती है। रुद्रप्रयाग के हीतडांग निवासी सूर्यप्रकाश कपरवान सामाजिक कार्यो के अलावा नियमित भक्ति साधना में लीन रहते हैं। ऊर्जा निगम से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपना जीवन धार्मिक कार्यों में लगा दिया है। दोनों की गौ सेवा और प्रभु सेवा को देखते हुए उनके बेटे ने उन्हें दो अदभुत गाय भेंट की है। बताया जा रहा है कि यह गाय आंध्र प्रदेश के पंगपुर से भेजी गई है। जो रुद्रप्रयाग ही नहीं उत्तराखंड में ही शायद पहली बार देखने को मिल रही होगी।

Advertisement