Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

वन विभाग ने छापेमारी के दौरान लाखों का लीसा किया बरामद


अल्मोड़ा । वन विभाग की टीम को अवैध रूप से लीसा तस्करी में एक सफलता मिली है। गुरुवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर 205 टिन लीसे के बरामद किए हैं। विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अवैध लीसा बरामद होने की यह एक सप्ताह में दूसरी घटना है। वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर वन क्षेत्र केवलानंद पांडे ने बताया कि गुरुवार को उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि धौलादेवी-द्योलीबगड़ मोटर मार्ग के मलांण के पास लीसा छुपाकर रखा गया है। जिस पर तत्काल वन विभाग की टीम द्वारा की गई आकस्मिक छापेमारी के दौरान धौलादेवी द्योलीबगड़ मोटर मार्ग पर मलाण के पास सड़क किनारे रखे गये 205 लीसा भरे टिन बरामद किये गये। छानबीन में आसपास कोई नजर नहीं आया। आरओ पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या लीसा अवैध प्रतीत हो रहा है। जिसे जब्त कर तत्काल लीसा डिपो धौलादेवी लाया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) की सुसंगत धाराओं तथा लीसा नियमावली के तहत् वन अपराध दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि बरामद लीसा की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। यहाँ वन विभाग की टीम में वन दरोगा लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बगड़वाल, अमन, ऊषा, कृपाल दत्त शामिल रहे।

You may have missed

Advertisement