Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

स्कूलों में 12 छात्रों में एक शिक्षक की तैनाती होगी


हल्द्वानी ।  शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य के स्कूलों में 12 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती होगी। जबकि 10 से 30 छात्रों के लिए दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। वहीं 25 से 50 छात्रों में तीन, 70 से 90 छात्रों में 4 और 100 से अधिक छात्रों में 5 शिक्षक तैनात किए जाएंगे। इससे शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए तेजी से काम कर रही है।   हल्द्वानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां शिक्षा मंत्री ने 48 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को सरकार स्कूलों में तैनाती देने जा रही है। उन्हें पांच साल दुर्गम स्कूलों में पढ़ाना अनिवार्य है। कहा कि हम प्रत्येक स्कूल में 1 से 9 छात्र पर एक शिक्षक तैनाती करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन 12 छात्रों में एक शिक्षक की तैनाती हर हाल में की जाएगी।
शिक्षक आयुष्मान कार्ड बनाने में मदद करें
शिक्षा मंत्री ने स्कूलों में तैनाती लेने वाले शिक्षकों से आह्वान किया कि वह स्कूलों में छात्रों को पढ़ाई के साथ गांव के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने में भी मदद करें। शिक्षकों की बात गांव के लोग बहुत जल्द मानते हैं। उन्होंने शिक्षकों से गांव के लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने, उनको साक्षर करने में भी सहयोग करने की अपील की।
2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इंटर कॉलेजों में 2500 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सरकार दिसंबर तक नियुक्ति कर देगी। इसके साथ ही सहायक अध्यापक के 1500, प्रवक्ता 700, उपखंड शिक्षा 100, प्रधानाचार्य 690, डायट 624, समग्र शिक्षा के अन्तर्गत सीआरपी, बीआरपी सहित विभिन्न संवर्गों के 1500 पदों पर सरकार नियुक्ति करने जा रही है।
शिलान्यास और लोकार्पण किया
शनिवार को शिक्षा मंत्री ने उच्च शिक्षा निदेशालय गौलापार में 189.53 लाख से बनने वाले टाइप 2 आवासीय भवनों का लोकार्पण के साथ ही 10.29 लाख की लागत से कौशल विकास केंद्र, 82.58 लाख की लागत से उच्चशिक्षा निदेशालय मे कॉन्फ्रेंस हॉल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि गौलापार डिग्री कालेज के लिए भूमि का चिह्नीकरण किया जा रहा है। वहीं उन्होंने एसटीएच में 1010 केवीए के डीजी सेट 175.45 लाख, तीन नवीन लिफ्ट 160.80 लाख एवं डायनेमिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन लागत 337.68 लाख की योजनाओं का लोकापर्ण किया।

You may have missed

Advertisement