Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

बागेश्वर पुलिस लाईन में तीज क्वीन का खिताब तारा गोस्वामी के नाम

बागेश्वर । श्री अक्षय प्रहलाद कोण्ड पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर परिसर में पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला कर्मियों हेतु तीज त्यौहार का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रमों में पुलिस परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों द्वारा प्रतिभाग कर सुंदर प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी।
तीज के शुभ अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भगवती नेगी धर्मपत्नी श्री प्रताप सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन बागेश्वर के मार्गदर्शन पर महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं/महिला कर्मियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। त्तपश्चात् तीज क्वीन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों द्वारा रैंप वॉक कर तीज क्वीन प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उक्त कार्यक्रम में युवतियों और महिलाओं द्वारा रंग-बिरंगे परिधानों में हरियाली तीज के लोकगीतों की धुन में थिरकर पर्व का आनन्द लिया गया।
इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मेहंदी प्रतियोगिता, सोलृह श्रृंगार प्रतियोगिता, सबसे लम्बे बाल, सबसे बड़ा जूड़ा, बैलून प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया।
1.उ0नि0 श्रीमती खष्टी बिष्ट सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहींl
2.बैलून प्रतियोगिता व सबसे बड़ा जूड़ा प्रतियोगिता में म0 आरक्षी मीना आर्या प्रथम स्थान, कोतवाली बागेश्वर
3.मेहंदी प्रतियोगिता में म0हो0गार्ड कु0 रोशनी प्रथम स्थान, कोतवाली बागेश्वरl
4.सबसे लम्बे बाल प्रतियोगिता में म0 हो0गार्ड कु0 प्रतिमा कठायत कोतवाली बागेश्वर प्रथम स्थान पर रहीl

श्रीमती तारा गोस्वामी को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया साथ ही प्रथम रनरअप श्रीमती नीमा, द्वितीय रनरअप श्रीमती मधु सैनी को प्रदान किया गया।

तीज Queen श्रीमती तारा गोस्वामी को ताज से नवाजा गया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों व सभी महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रताप सिंह नेगी, उ0नि0 श्रीमती मीना रावत, उ0नि0 श्रीमती खष्टी बिष्ट, उ0नि0 श्रीमती आशा बिष्ट, उ0नि0श्रीमती निर्मला पटवाल, म0हे0का0 श्रीमती शान्ति पंत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

You may have missed

Advertisement