Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

संस्था की महिलाओं ने फौजी भाइयों को बाँधी राखी


अल्मोड़ा । महिला कल्याण संस्था की महिलाओं ने राजपूत रेजीमेंट के समस्त फौजियों की कलाइयों पर राखियां बांधी। संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने उपस्थित सभी सैनिक भाईयों का आदर, श्रद्धा व प्रेम पूर्वक स्वागत करते हुऐ सर्वप्रथम बटालियन के कैप्टन अमनदीप सिंह को तिलक लगाकर राखी बांधी व मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। इसी क्रम में कैप्टन अमनदीप सिंह, ऑनरेरी कैप्टन रमेश सिंह, नायक सूबेदार मदन सिंह, सूबेदार मुनीश सिंह, डॉ जे सी दुर्गापाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया एवं बटालियन के सभी सैनिक भाईयों को संस्था की बहनों द्वारा परंपरागत तरीके से राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की महिलाओं ने कहा जो सैनिक भाई देश की सेवा के लिए अपनी बहनों से दूर है, देश ही जिनका परिवार है ये राखी उनके लिए बहुत मायने रखती है उनकी इस कमी को पूरा कर पाये बस यही हम बहनों का छोटा सा प्रयास है। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पुष्पा सती, ममता चौहान, अनीता रावत, रमा जोशी, राधिका जोशी, मंजू रावत, सरला बिष्ट, अनुराधा, रेखा, दीपा आदि उपस्थित रही।

Advertisement