March 5, 2026

भीमताल में बाखली वॉल के साथ सेल्फी ले सकेंगे पर्यटक


हल्द्वानी । कुमाऊं मंडल विकास निगम का 49वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। केएमवीएन के भीमताल परिसर में नवनिर्मित बाखली वॉल और ओपन डैक का शुभारंभ किया गया। जिसमें पर्यटक अपनी सेल्फी ले सकेंगे। स्थापना दिवस पर भीमताल में पर्यटक आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कहा केएमवीएन की पहचान टूरिज्म से है। पर्यटन के तौर पर और ज्यादा बढ़ेगी। कहा कि आदि कैलाश में सड़क पहुंच चुकी है। और जल्द बिजली पहुंच जाएगी। इन इलाकों में इस तरह के कार्यों में केएमवीएन आगे रहा है। हमें ऐसे टीआरसी को चिह्नित करना होगा। जहां बिजली, लोडिंग सहित अन्य कामों में खर्च कम किया हो। कहा की टीम काफी अच्छा काम कर रही है। निगम के एमडी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया केएमवीएन में 801 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें से 300 नियमित कर्मचारी हैं और 501 संविदा कर्मचारी हैं। जिनका नियमितीकरण का कार्य जल्द किया जाएगा। 12 लाख से बाखली वॉल और 24 लाख ओपन डैक का निर्माण किया गया है। यहां बैंड द कवर स्टोरी के संजय कुमार, रोहित आर्य ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डीआईजी डॉ. योगेंद्र रावत, जीएम विजयनाथ शुक्ला, एसडीएम प्रमोद कुमार, दिनेश गुरुरानी, संजय कुमार, प्रेम सिंह बिष्ट, विक्रम शाह, संतोष पंत, रमेश चंद पंत, प्रकाश चंद, महेंद्र सिंह कार्की रहे।