Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : भाजपा ने 44 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पूर्व डिप्टी सीएम का टिकट कटा


नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 44 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सोमवार को जारी किए गए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए 15 सीटों पर, दूसरे चरण में चुनाव वाले 10 सीटों पर और तीसरे चरण में चुनाव वाले 19 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
भाजपा ने पाम्पोर से इंजी.सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शौपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनंतनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, किश्तवाड़ से शगुन परिहार,भदरवाह से दिलीप सिंह परिहार,डोडा से गजय सिंह राणा, रामबाण से राकेश ठाकुर,बनिहाल से सलीम भट्ट, हब्बाकदल से अशोक भट्ट और रियासी से कुलदीप राज दुबे को उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे,बुधल से चौधरी जुल्फीकर अली,मेंढर से मुर्तजा खान,नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत, छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।
इस लिस्ट की खास बात ये है कि इसमें पूर्व डिप्टी सीएम और जम्मू-कश्मीर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. निर्मल सिंह को टिकट नहीं मिला है। निर्मल सिंह ने 2014 में बिलावर विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता को भी टिकट नहीं मिला है।

मिला है। हालांकि, अटकलें हैं कि कविंद्र गुप्ता के नाम का ऐलान अगली लिस्ट में किया जा सकता हैय़ इस लिस्ट में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष रवींद्र रैना के नाम का भी ऐलान नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

You may have missed

Advertisement