Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार


अल्मोड़ा । जिले में सल्ट के भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा को किशोरी से छेड़छाड़ के आरोप में देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस ने सूपी तिराहे से गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगो में भी भारी विरोध के बीच पार्टी के संगठनात्मक जिले रानीखेत की अध्यक्ष लीला बिष्ट ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए बोरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है और लीला बिष्ट का कहना है कि मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोप काफी गंभीर है इसलिए जब तक न्यायालय द्वारा इस मामले का निर्णय नहीं होता तब तक उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। मामला बीते 24 अगस्त है। बीते शुक्रवार को जब पीड़िता के परिजनों द्वारा पटवारी चौकी देवायल में मुकदमा दर्ज कराया तो यह घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी घर के पास सड़क किनारे बकरी चुगा रही थी। इसी दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत सिंह बोरा ने उससे छेड़छाड़ व अभद्रता की। रविवार को जनपद के एसएसपी सल्ट पहुंचे थे जहाँ आरोपी की गिरफ़्तारी को लोगों ने उनका घेराव किया था। वहीं छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया।

Advertisement