Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

उत्तरप्रदेश में राज्य मंत्री ने पत्रकार को दी देख लेने की धमकी


जौनपुर । सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा द्वारा नगर के  एक होटल में आयोजित   वार्ता में एक पत्रकार द्वारा विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने पर नगर विधायक व प्रदेष के खेल राज्य मंत्री गिरीश यादव आपे से बाहर हो गये। उन्होंने ने पत्रकार को देख लेने तक की धमकी दे डाली। मंत्री के इस तरह भडक़ने से मौके पर मौजूद पत्रकार और कार्यकर्ता आश्चर्य चकित रह गए। बुधवार से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हुआ, इसी को लेकर  नगर के जेसीज चैराहे के पास स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह , राज्य  मंत्री गिरीश चंद्र यादव , जिला प्रभारी जौनपुर अशोक चैरसिया व जिला प्रभारी मछलीशहर संतोष पटेल ने संबोधित किया।  पत्रकारों ने नगर में बिछाई जा रही सीवर पाइप , रिवर फ्रंट और चैकियां धाम के सौंदर्यीकरण के बारे में मंत्री गिरीश यादव से सवाल किया तो वे भडक़ उठे। सवाल पूछने वाले पत्रकार पर आग बबूला होकर खरी खोटी सुनाने लगे। मंत्री का यह तेवर देखकर पत्रकार और बीजेपी सभी हैरान हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने के बाद राज्य मंत्री को लेकर तरह तरह की चर्चायें तेज हो गयी है।

Advertisement