Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

बागेश्वर में सात सड़कें अभी भी बंद


बागेश्वर । जिले में बारिश का दौर जारी है। जिला आपद प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पगना-शक्तेश्वर, भानी-हरसिंग्याबगड़, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, कपकोट-तेजम, काफलीकमेड़ा, नामतीचेटाबगड़ तथा भयूं-गुलेर मार्ग मलबा आने से बंद हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि इन मार्गों को खोलने का काम जारी है। इसके अलावा अतिवृष्टि के कारण नंदन सिंह पुत्र खीम सिंह निवासी ग्राम डोबा का आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्‍त हुआ है।

Advertisement