Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एसएसजे विवि के छात्र सुपर-30 जरिए करेंगे जेईई व नीट की निशुल्क तैयारी


अल्मोड़ा । सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जेईई व नीट 2025 परीक्षा हेतु तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने शुरुआत कर दी है। आज इसी संबंध में सुपर-30 के निदेशक आशीष मोहन गुप्ता ने विश्वविद्यालय के कुलपति से भेंट की और विद्यार्थियों से संवाद किया। कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि राज्यमंत्री अजय टम्टा के सहयोग से जेईई व नीट-2025 की परीक्षाओं के लिए इस पर्वतीय अंचल के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। प्रो बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय में ऐसे मेधावी छात्र-छात्राएं भी ज्ञानार्जन करते हैं जिनके परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। ऐसे में इस परीक्षा हेतु तैयार करने और उन होनहार विद्यार्थियों को एक बेहतर मौका देने के लिए प्रयास कर रहा है। चयनित विद्यार्थियों को सुपर 30 द्वारा कोचिंग, भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को चयन हेतु आवेदन करना होगा। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा होगी और चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। सुपर 30 के निदेशक आशीष मोहन गुप्ता ने सुपर 30 के बारे में कुलपति से वार्ता की और विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों में से मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिनको सुपर 30 द्वारा अल्मोड़ा में जेईई व नीट-2025 की परीक्षा के लिए निःशुल्क कोचिंग, भोजन, आवास, अध्ययन सामग्री की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने वार्ता के दौरान कुलपति के सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You may have missed

Advertisement