Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

कोट भ्रामरी मेले में अराजक एवं शरारती तत्वों पर कड़ी कार्यवाही निर्देश, सीसीटीवी पर रहेगी पुलिस की नजर

 बागेश्वर गरुड । श्री अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर द्वारा बैजनाथ गरुड़ क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक- 09-09-2024 से 11-09-2024 तक आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक माँ कोट भ्रामरी मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु कानून/शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेला ड्यूटी में नामित पुलिस बल की ब्रीफिंग की गयी। जिसमें मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों/कर्म0गणों को पार्किंग व्यवस्था, मेले में आने वाली जनता के लिए सुविधा, वैकल्पिक व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बैरियर ड्यूटी, अग्निशमन व्यवस्था, संचार एवं अभिसूचना तंत्र की भूमिका के सम्बन्ध  में चर्चा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस कन्ट्रोल रुम में नियुक्त पुलिस कर्मियों को मेले के दौरान सीसीटीवी कैमरों की सतर्क माँनीटरिंग हेतु निर्देशित किया गया है।

           ब्रीफिंग के पश्चात सीओ बागेश्वर के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा मेला क्षेत्र में भ्रमण किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी, चौकी प्रभारी डंगोली व ड्यूटी में नामित समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

    
Advertisement