Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

14वें दिन भी जारी रहा उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना


रुड़की । ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर चल रहा उत्तराखंड किसान मोर्चा का धरना मंगलवार को लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। किसान अपनी मांगे पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात पर अडिग हैं। स्मार्ट मीटर के विरोध और किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरने के 14वें दिन उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने कहा कि गन्ना मिल पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया चल रहा है। पिछले काफी समय से भुगतान करने की मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि किसानों का लगातार शोषण हो रहा। कहा कि पहले बिजली चोरी के नाम पर किसानों के लाखों रुपये के चालान विभाग द्वारा किए गए हैं। अब स्मार्ट मीटर लगाकर किसानों को मुसीबत में डालने की कोशिश की जा रही है। कहा कि अब किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। कहा कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

Advertisement