Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

क्या एसिडिटी में कोल्ड ड्रिंक पीने से सच में फायदा मिलता है


हम सभी की खाने-पीने की हैबिट अच्छी नहीं होती है. जिसका खामियाजा हमारे पेट को उठाना पड़ता है. एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो जाती हैं. पेट में गैस बनने के बाद बहुत से लोग राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक पी लेते हैं. उन्हें ऐसी फीलिंग होती भी है कि उन्हें आराम हो गया है. क्या सचमुच ऐसा होता है. क्या एसिडिटी सच में एसिडिटी और गैस से छुटकारा दिला सकती है या फिर इसका कोई नुकसान भी है और यह सिर्फ भ्रम है कि पेट रिलैक्स हो गया है. आइए जानते हैं…
क्या कोल्ड ड्रिंक सच में एसिडिटी से राहत दिलाती है
एसिडिटी हमारे देश में बेहद कॉमन प्रॉब्लम है. बहुत से लोग रोजाना इस समस्या से दो-चार होते हैं. हालांकि, इससे तुरंत राहत पाने के लिए कुछ उपाय भी अपनाए जाते हैं. जिनमें कोल्ड ड्रिंक भी काफी कारगत माना जाता है. ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि कोल्ड ड्रिंक पीकर इस समस्या से छुटकाला पा सकते हैं. दरअसल, कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद डकार आता है और हम सभी मान बैठते हैं कि पेट से गैस बाहर निकल रहा है लेकिन सच्चाई ये बिल्कुल भी नहीं है.
कोल्ड ड्रिंक और एसिडिटी की सच्चाई क्या है
कोल्ड ड्रिंक्स में एक खास गैस कार्बन डाई ऑक्साइड होती है. जब एडिसिटी होने पर हम इसे पीते हैं तो वह शुगर और पानी से अगल हो जाती है और आंत पर दबाव बनाती है. इसके बाद आंत को ज्यादा जगह मिल जाती है और फिर गैस यानी एसिडिटी निकलती है, लेकिन, इस दौरान बचा कार्बन डाई ऑक्साइड हमारे शरीर के अंदर ही रह जाता है और पेट में मौजूद खाने को सड़ाने लगती है. इस प्रक्रिया में पेट में अल्कोहल बनने लगता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है.
एसिडिटी में कोल्ड ड्रिंक पीने के नुकसान
गैस, अपच या एसिडिटी होने पर कोल्ड ड्रिंक पीने के कई अन्य नुकसान भी हो सकते हैं. इसलिए इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए. कोल्ड ड्रिंक पीने से वजन तेजी से बढ़ सकता है, डायबिटीज की समस्या हो सकती है या फैटी लीवर जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है. कोल्ड ड्रिंक लंबे समय तक पीते हैं तो कई अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं

You may have missed

Advertisement