Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 14, 2026

बागेश्वर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना कौसानी का आकस्मिक निरीक्षण

बागेश्वर कौसानी । आज श्री चंद्र शेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर द्वारा थाना कौसानी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

सर्वप्रथम थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, भोजनालय, बैरिक, भवन आदि का मुआयना कर कार्यालय के समस्त रजिस्टरों को चैक किया गया सभी रजिस्टरों का रखरखाव/कार्य सही पाया गया।
मालखाने का निरीक्षण किया गया जिसमें पंजीकृत अभियोगों में मालों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना कार्यालय, मैस, थाना परिसर आदि में उच्चकोटि की साफ सफाई रखने, थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। सभी अधि0/कर्म0गणों को मेहनत, लगन व सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना कार्यालय में सीसीटीएनएस मे अपराध संबंधित आंकड़ों को शत- प्रतिशत ऑनलाइन भरने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही द्वारा वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर चलाये जा रहे विशेष चैकिंग/सत्यापन अभियान पर विशेष रुचि लेकर अब तक की गई कार्यवाही का आंकलन किया गया तथा उक्त चैकिंग अभियान को निरंतर जारी रखने एवं संबंधितों के विरुद्घ वैधानिक कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

You may have missed

Advertisement