Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 13, 2026

मिनीरत्न कंपनी आईएमपीसीएल को बेच रही है भाजपा: यशपाल आर्य


हल्द्वानी ।  नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह मोहान रामनगर में स्थापित मिनीरत्न कंपनी इंडियन मेडिसिंस फार्मास्यूटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ( आईएमपीसी एल) को बेच रही है। उन्होंने कहा कि (आईएमपीसीएल) मिनीरत्न कंपनी एक प्रमुख दवा कारखाना है, जो देश-विदेश में आयुर्वेद और यूनानी दवाओं की आपूर्ति करता है। इस मिनीरत्न कंपनी को पिछले साल 18 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। कंपनी सरकार को 6 करोड़ रुपए का डिविडेंड देने की भी तैयारी में है। उन्होंने कहा कि इस कंपनी से 500 से ज्यादा कर्मचारी जुड़े हैं । हजारों छोटे किसान यहां कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं ऐसे में सवाल है कि
आखिर क्यों सरकार मुनाफे में चलने वाली मिनीरत्न कंपनी को बेचना चाहती है?। उन्होंने कहा कि ये कारस्तानी, बीजेपी सरकार के आयुर्वेद और आयुष को बढ़ावा देने के खोखले दावों की पोल खोल रही है।

You may have missed

Advertisement