Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

बागेश्वर में शहीद पुलिस कर्मियों को किया स्मृति दिवस पर याद


बागेश्वर । कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस के सभी शहीदों को पुलिस स्मृति दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । पुलिस लाइन बागेश्वर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोडके कर्तव्य के दौरान शहीद हुए पुलिस के जवानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2023 से 31अगस्त 2024 तक पूरे देश में 213 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी/कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिसमें से उत्तराखंड पुलिस के चार अधिकारी/कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये थे। जिन्होंने अपने कर्तव्य के पथ पर अपना फर्ज निभाते हुए देश की सुरक्षा, संविधान द्वारा निर्मित कानून की रक्षार्थ हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी, प्रतिसार निरीक्षक प्रताप सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Advertisement