Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

विवादित अधिकारियों को सेवा विस्तार दे रही सरकार: कापड़ी


देहरादून ।  उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार विवादित अफसरों को बढ़ावा दे रही है। ऐसे अधिकारी जिनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही हैं, उन्हें सेवा विस्तार देकर इनाम दिया जा रहा है। जबकि पहले अच्छे अधिकारियों को सेवा विस्तार दिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब नई परंपरा शुरू कर दी है। ऐसे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। रेसकोर्स स्थित विधायक आवास में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कापड़ी ने कहा कि विवादित अधिकारियों को प्रमुख पदों पर बैठाकर सरकार ने यह साबित कर दिया है, उसका भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का नारा खोखला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यूपीसीएल के एमडी को उस वक्त सेवा विस्तार दिया, जब वह कई विवादों में घिरे हैं। सरकार की ओर से सेवा विस्तार के नियम का दुरुपयोग किया जा रहा है। विभागों में काबिल अधिकारी होने के बावजूद भी प्रभारी अधिकारियों से महत्वपूर्ण विभागों का संचालन कराया जा रहा है, इससे साफ पता चलता है कि दाल में कुछ काला है।

Advertisement