Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

आग में झुलसे छात्रनेता को हायर सेंटर किया रेफर


अल्मोड़ा ।  छात्र संघ चुनाव की मांग कर रहे छात्र संगठनों के आंदोलन के बीच कुछ दिन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक लोहनी ने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसके बाद दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। दीपक के स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। बता दें कि विगत दिनों छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने आंदोलन किया था जिसके बाद सोमवार को नगर के चौघानपाटा में आत्मदाह के प्रयास में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दीपक लोहनी झुलस गए थे। दीपक लोहनी का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा था किंतु उनके स्वास्थ्य में गिरावट के चलते जिला अस्पताल के प्रशासन द्वारा उन्हें गुरुवार को हल्द्वानी रेफर किया गया है।

Advertisement