Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बदरीनाथ में 13 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं


चमोली ।  बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 17 नवंबर को रात 9 बजकर 7 मिनट पर बंद होंगे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने से पूर्व विभिन्न धार्मिक प्रक्रियाएं आयोजित होती हैं। 13 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। पंच पूजाओं के तहत पहले दिन भगवान गणेश की पूजा होगी। शाम को इसी दिन भगवान गणेश के कपाट बंद होंगे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया मंदिर के कपाट बंद होने की पूर्व प्रक्रिया में 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 15 नवंबर को खडग, पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। 6 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग चढ़ाया जाएगा। रविवार को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद हो जाएंगे।

Advertisement