March 3, 2026

हल्द्वानी से बागेश्वर को निकली महिला लापता


हल्द्वानी ।  हल्द्वानी से बागेश्वर को निकली एक महिला रविवार से लापता है। पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। घटबगड़ वार्ड निकट कोतवाली बागेश्वर निवासी कविता जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपने हल्द्वानी कुसुमखेड़ा गैस गोदाम रोड में भवन निर्माण के दौरान दो वर्ष पूर्व नीमा बोरा नाम की महिला को मकान की देखरेख के लिए रखा था। 10 नवंबर को उन्होंने नीमा बोरा से बागेश्वर आने को कहा। महिला हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए रवाना तो हुई मगर वहां नहीं पहुंच सकी। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का दो दिनों से कोई सुराग नहीं लग सका तो पुलिस को तहरीर दी गई है।

You may have missed