Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026

ततैयों के हमले में महिला की मौत


अल्मोड़ा ।  अल्मोड़ा तहसील के चितई क्षेत्र में ततैयों के हमले के कारण एक महिला की मृत्यु हो गई। दीपा देवी (30 वर्ष) पत्नी प्रमोज कुमार घास और लकड़ी लेने गई थीं, इस दौरान अचानक ततैयों ने हमला कर दिया। ततैयों के हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़कर गई है। शव को पीएम हेतु भेजा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता राजू कांडपाल ने वन विभाग से मृतका के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है।

Advertisement