Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 16, 2026

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले- मोदी और अडाणी एक हैं


नईदिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में जांच कराने की मांग की है।उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, क्या आप कभी अपनी जांच कराएंगे? क्या आप अपनी जांच करा सकते हैं। मोदी जी अडाणी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वे कराएंगे तो अपनी ही जांच कराएंगे। मोदी और अडाणी एक हैं, दो लोग नहीं हैं, एक है।
अडाणी के मुद्दे पर बहस और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग कर रहे विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।इस दौरान सभी सांसदों ने मोदी-अडाणी तस्वीर वाली काली जैकेट पहन रखी थी, जिसमें पीछे मोदी-अडाणी एक हैं, अडाणी सुरक्षित हैं नारा लिखा था। सांसदों ने एक मानव शृंखला भी बनाई।बता दें, शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हावी
अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडाणी समूह पर अमेरिका की बिजली कंपनियों के साथ सौर ऊर्जा अनुबंध के लिए भारतीय अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया है।दावा है कि ये बात अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई। समूह को अनुबंध मिलने से करीब 16,000 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद थी।अमेरिकी कोर्ट ने अडाणी और उनके भतीजे सागर समेत 8 को आरोपी बनाया है। सभी आरोपों को समूह ने नकारा है।

You may have missed

Advertisement